लोग लोहे की दीवारों वाले मकान में कैद हैं / लू शुन
“कल्पना करो, लोहे की मोटी दीवारों वाला मकान है। न कोई दरवाजा है और न खिड़की या रोशनदान। वायु के लिए कोई मार्ग नहीं है। दीवारें बिल्कुल दुर्भेद्य हैं। मकान में बहुत से लोग बेसुध सोये हुए हैं। निश्चय ही वे लोग दम घुटकर मर जायेंगे। परन्तु बेसुधी से मरेंगे इसलिए उन्हें कोई कष्ट अनुभव नहीं होगा। तुम चीख–चिल्लाकर उन्हें जगाना चाहो तो संभव है कुछ एक की नींद उचट भी जाये। दम घुटने से उनकी मृत्यु निश्चित है। यदि कुछ अभागे जाग जायें और निश्चित मृत्यु की यातना अनुभव करें तो इससे उनका क्या भला होगा?”






















