नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में रिचा एक्सपोर्ट कम्पनी के मज़दूरों ने पूरे फैक्टरी क्षेत्र की गलियों में घूमते हुए रैली निकाली और सभी मज़दूरों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया।
जाम करो जाम करो शोषण का पहिया।
मालिकों से लड़ने के लिए एक हो, भैया।
ज्ञात हो कि आज सुबह से नोएडा के फेज़-2 स्थित रिचा ग्लोबल कंपनी में मज़दूरों ने अपनी जायज़ माँगों को लेकर हड़ताल की शुरुआत कर दी है। मानेसर में जारी हड़ताल की लपटें अब नोएडा की फैक्टरियों तक भी पहुँच चुकी हैं। फेज़-2 स्थित रिचा ग्लोबल कंपनी के मज़दूर अपनी माँगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।
मज़दूरों का कहना है कि उन्हें मिलने वाली तनख़्वाह अपर्याप्त है, इसलिए इसमें बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसके अलावा, नोएडा की फैक्टरियों में श्रम क़ानूनों का सही ढंग से पालन नहीं किया जाता। कम तनख़्वाह के कारण मज़दूरों को मजबूरन ओवरटाइम करना पड़ता है, जिसका भुगतान भी सिंगल रेट से किया जाता है। इन सबके अलावा अपनी अन्य जायज़ माँगों को लेकर भी मज़दूर हड़ताल पर चले गए हैं।
अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई हैै।

















Recent Comments