Tag Archives: रऊफ़

सत्यनिकेतन पीजी हादसा: पीजी मालिकान के मुनाफ़े की हवस व प्रशासनिक लापरवाही की भेण्ट चढ़ गये दर्जनों आम छात्र!

पीजी मालिक द्वारा अधिकाधिक मुनाफ़ा कमाने की चाहत में बग़ैर किसी अनुमति के बेसमेण्ट में मरम्मत का काम चल रहा था। इस इलाक़े के पीजी मालिकों के भाजपा से घनिष्ठ सम्बन्धों की पोलपट्टी भी आने वाले दिनों में खुल गयी। दिल्ली में भाजपा की “ट्रिपल इंजन” सरकार की असलियत इस हादसे के बाद एक बार फिर से पूरे देश के सामने आ गयी। हादसे के कुछ दिनों बाद तक “तू नंगा-तू नंगा” का बेशर्म खेल भी भाजपाइयों के बीच चला!