हमारी पोस्ट पर नोएडा पुलिस द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का जवाब
1) 11 अप्रैल की रात इन चार व्यक्तियों को (रूपेश, आकृति, सृष्टि, मनीषा) को हिरासत में लेने के बाद यूपी पुलिस द्वारा उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों या सहकर्मियों को कोई सूचना नहीं दी गयी और उसके बाद आनन-फ़ानन में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि 11 तारीख़ की रात को चारों लोगों के मित्र, परिवारजन, सहकर्मी, मित्र नोएडा फेज़-2 पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे हुए थे मगर पुलिस ने उनकी मौजूदगी से ही इनकार कर दिया जिसका विडियो प्रमाण उपलब्ध है।
2) अगली सुबह पुनः सहकर्मियों, परिवारजनों, क़ानूनी प्रतिनिधियों को जानकारी दिये बिना उन्हें मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया गया जिससे कि जमानत मिलने के उनके संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन हुआ। यही नहीं 12 अप्रैल को उनके वकीलों को यूपी पुलिस द्वारा सिविल ड्रेस में अगवा कर लिया गया ताकि उस दिन उनकी बेल भी न हो सके। अभी तक भी रूपेश रॉय के परिजनों, सहकर्मियों, क़ानूनी प्रतिनिधियों को प्राथमिकी की प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं करायी गयी है हालाँकि क़ानूनी प्रतिनिधियों ने बार-बार पुलिस प्रशासन के सम्मुख इसके लिए प्रार्थना की है। यही वजह है कि चारों लोगों का एक आरोपी के तौर पर नहीं, बल्कि एक अपराधी के तौर पर आकलन किया जा रहा है। इस प्रकार ज़मानत लेने व क़ानूनी मदद के उनके संवैधानिक अधिकार का हनन यूपी पुलिस द्वारा खुलेआम किया जा रहा है।
3) इसके अलावा आपके इस दावा का कि आपने आधिकारिक संवाद या संदेश में कहीं भी मज़दूर बिगुल का नाम नहीं लिया, मीडिया में चल रही रिपोर्टों से स्पष्ट अंतर्विरोध है। मसलन ‘पाञ्चजन्य’ द्वारा प्रकाशित खबर में स्पष्ट तौर पर कहा गया,
“पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बुधवार की शाम को बताया कि नोएडा के श्रमिकों के आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने और माहौल खराब करने में नोएडा पुलिस ने ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नामक संगठन के मुखिया रूपेश राय और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया
है।”
‘दैनिक जागर’ण में प्रकाशित खबर में लिखा गया, “पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बिगुल दस्ता संगठन के सदस्यों ने सुनियोजित तरीके से विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को जोड़कर वॉट्सएप ग्रुप बनाए। ये सभी ग्रुप 12, 13, 14 अप्रैल को बने थे। सभी ग्रुप में संगठन के मुख्य सदस्य ही एडमिन या सक्रिय व्यक्ति के रूप में जुड़े थे। उन्होंने हिंसा भडकाने वाले संदेश साझा किए।”
यदि आपने कोई आधिकारिक बयान जारी किया ही नहीं है तो फिर मीडिया वाले ऐसी गैर-ज़िम्मेदार हरकत करते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और यूपी पुलिस के सूत्रों का नाम क्यों ले रहे हैं? यदि आपका दावा सच है तो फिर मीडिया वाले झूठ बोलकर एक ग़ैर-क़ानूनी हरकत को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए, हम आपसे सविनय प्रार्थना करते हैं कि इन मीडिया आउटलेट्स पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही करें क्योंकि यह इस झूठे ख़बर को फैलाने में पुलिस सूत्रों का हवाला दे रहें हैं और जैसा कि पुलिस ने यह हमारे पोस्ट पर यह कमेंट करते हुए बताया कि उन्होंने किसी संगठन का नाम नहीं लिया है तो यूपी पुलिस को उन सभी मीडिया आउटलेट्स पर उचित क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
4) एक ज़िम्मेदार व पंजीकृत अख़बार होने के नाते ‘मज़दूर बिगुल’ ने फ़र्ज़ी ख़बरें फैलाने वाले इन मीडिया चैनलों को मानहानि का नोटिस पहले ही भेज दिया है। इस प्रकार की ग़लत ख़बर फैलाने वाले अख़बारों व मीडिया चैनल्स के नाम इस प्रकार हैं :
1. Name – Republic Bharat
Address – FC6V+7RF, Sector 158, Noida, Gulavali, Uttar Pradesh 201310, India // Sprint office no 326/327, 3rd Floor, Centrium at Phoenix Market City, Lal Bahadur Shahstri Rd, Near Kamani Junction, Nav Pada, Kurla West, Mumbai – 400 070, India.
Email – support.digital@republicworld.com // legal@republicworld.com
2. Name – Panchjanya
Address – Bharat Prakashan (Delhi) Limited Plot No. 4B, District Center, Mayur Vihar Phase 1 Extension, New Delhi 110091
Email – editor@panchjanya.com // md@bpdl.in
3. Name – Amar Ujala
Address – Amar Ujala Limited, C-21, Sector-59, Noida, UP-201301 // 5 / 1, I.N.S. Building, Rafi Marg, New Delhi
Email – cs@amarujala.com // support@auw.co.in
4. Dynamite News
Address – Dynamite News, 4 Udyan Marg, New Delhi, 110001
Email – info@dynamitenews.com
5. Live Hindustan
Address – Building No./Flat No.: Ground, 6th to 8th Name of Premises/Building: Lotus Tower
Road/Street: New Friends Colony
Nearby Landmark: Community Centre
City/Town/Village: New Delhi
District: South East Delhi
State: Delhi
Pin Code: 110025
Email – grievance@htdigital.in
6. Name – Swarajya Mag
Address – Kovai Media Pvt Limited
(C/O) N Muthuraman, 301, Challa Mall, 11, Thyagaraya Road, Opposite to Globus, T. Nagar, Chennai 600017, Tamil Nadu, India
Email – editor@swarajyamag.com
7. Dainik Jagran
Address – Plot No, C-1, 2001, 20th floorTower B, WTT, Sector 16Noida, Uttar Pradesh – 201301
Email – editor@jagrannewmedia.com // compliant_gro@jagrannewmedia.com
8. The Pamphlet
Address – Not public
Email – thepamphlet.news@gmail.com
Video – https://youtu.be/mdgrp0jurSE
9. News18
Address – Skymark one, Tower E, Sector 98, Noida, UP, India, 201303
Email – editor@news18.com // complaint@nw18.com
10. India Today
Address – Mediaplex, FC-8, Sector 16A, Film City, Noida, UP, 201301
Email – business@intoday.com // editor@intoday.com
5) अतः हम मांग करते हैं कि एक जारी पुलिस जाँच के बारे में पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए अफ़वाह फैलाने वाले इन ग़ैर-ज़िम्मेदार अख़बारों पर तत्काल कार्यवाही करें।
6) जहाँ तक गिरफ़्तार किये गये आरोपियों का प्रश्न है, उनकी बेगुनाही तथा क़ानूनी तौर पर दोषमुक्ति के लिए हम माननीय अदालत का दरवाज़ा खटखटा चुके हैं और क़ानूनी प्रक्रिया जारी है।
अतएव, हम नोएडा पुलिस प्रशासन से फिर से अपील करते हैं कि वह उक्त बिंदुओं पर विचार करते हुए न्यायसंगत, उचित व उपयुक्त क़दम उठायें। साथ ही, हम धन्यवाद भी करते हैं कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर कमेंट करते हुए हमें यह संदेश दिया।
सधन्यवाद
प्रबन्धन डेस्क
मज़दूर बिगुल


















Recent Comments