मज़दूरों से अपील की गयी कि सभी मज़दूरों को देश-दुनिया में जारी मज़दूरों-मेहनतकशों के संघर्षों और अपने इतिहास को जानना-समझना बेहद ज़रूरी है। साथ ही उनका समर्थन करने के साथ, हर सम्भव तरीके से उनके साथ खड़ा होना होगा। इसी एकजुटता से न केवल अपनी समस्याओं को हल कर सकते हैं, बल्कि हम लूट-शोषण पर आधारित मुनाफाख़ोर और आदमख़ोर पूँजीवादी व्यवस्था को दुनिया के हर कोने से मिटा सकते हैं। मज़दूर बिगुल अख़बार इसी मक़सद से निकाला जा रहा है कि पूरे देश के मज़दूरों को एकजुट किया जा सके और मज़दूरों के शोषण पर टिकी इस व्यवस्था को ख़त्म किया जा सके। इसलिए आज ऑटोमोबाइल सेक्टर समेत हर सेक्टर और इलाक़े में मज़दूरों-मेहनतकशों को संघर्षों का नये सिरे से आगाज़ करना होगा।














Recent Comments