निराशा नहीं, आशा! आत्म समर्पण नहीं, संघर्ष!
बजाज व जेसीबी-पास्को कम्पनी के पास चलाया गया
‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार का वितरण अभियान!
बीते 17 नवम्बर को गुड़गाँव (हरियाणा) स्थित बजाज व जेसीबी-पास्को कम्पनी के पास ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार का वितरण अभियान चलाया गया। यहाँ से जेबीएम, जेटेक, कृष्णा मारुति, सोना केमस्टार, सनबीम, रिको जैसी ऑटोमोबाइल कम्पनियों के अन्य मज़दूर भी गुज़रते हैं।
‘बिगुल मज़दूर दस्ता’ के साथियों ने बातचीत में बताया कि मज़दूर वर्ग अपने क्रान्तिकारी राजनीतिक अख़बार के ज़रिये ही देश-दुनिया की तमाम राजनीतिक घटनाओं को और इन घटनाओं से मज़दूरों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को सही तरह समझ सकता है। इसी वैकल्पिक क्रान्तिकारी मीडिया के ज़रिये मज़दूर हक़, सच और न्यायसंगत संघर्ष से अपना रिश्ता क़ायम कर सकते हैं, और जनवादी तथा नागरिक अधिकारों से लेकर आर्थिक-राजनीतिक अधिकारों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।