बिगुल मज़दूर दस्ता और नौजवान भारत सभा की ओर से इलाहाबाद के विभिन्न हिस्सों में चार लेबर कोड के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलोपीबाग झुग्गीबस्ती में सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान बात रखते हुए बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश के करोड़ों मज़दूरों-मेहनतकशों की ज़िन्दगी को और भी तबाह बर्बाद करने वाले ख़तरनाक कानून यानी चार लेबर कोड को बीते 21 नवम्बर को मोदी सरकार ने लागू कर दिया है। यह फ़ासीवादी मोदी सरकार द्वारा मज़दूरों के अधिकारों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। मोदी सरकार द्वारा लागू लेबर कोड सालों की कुर्बानियों और संघर्षों के बाद हासिल श्रम कानूनों और मज़दूर अधिकारों को ख़त्म कर देगा। अब पूँजीपति वर्ग को मज़दूरों-मेहनतकशों को मनमाने तरीके से निचोड़ने की खुली छूट मिल चुकी है। यही कारण है कि अम्बानी, अदानी, टाटा, बिड़ला जैसे पूँजीपति चुनावों में हजारों-करोड़ रुपये पानी की तरह बहा कर फ़ासिस्टों को सत्ता में पहुँचा रहे हैं।सभा के दौरान व्यापक पर्चा वितरण किया गया और क्रान्तिकारी गीत गाये गये।














Recent Comments