बिगुल मज़दूर दस्ता,उत्तराखण्ड की ओर से आज सुबह-सुबह औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल-हरिद्वार में मज़दूर वर्ग के क्रान्तिकारी अख़बार ‘मज़दूर बिगुल’ की हाॅकिंग की गयी। अभियान के दौरान मज़दूरों से यह बात की गयी कि ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार मज़दूरों मेहनतकशों का अपना क्रान्तिकारी अख़बार है जो किसी फैक्ट्री मालिक, धन्नासेठ या चुनावबाज़ पार्टी के दम पर नहीं बल्कि मज़दूरों-मेहनतकशों के दम पर निकलता है। फ़ासीवादी मोदी सरकार के कार्यकाल में मज़दूरों मेहनतकशों के हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। मज़दूर विरोधी ‘चार लेबर-कोड’ लागू किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ती महँगाई एवं बेरोज़गारी से आम मेहनतकश जनता त्रस्त है।
आज ज़रूरत है मज़दूरों को अपने असली मुद्दों शिक्षा,चिकित्सा, रोज़गार, आवास एवं बेहतर कार्य स्थितियों के लिए एकजुट होने की। जाति-धर्म,क्षेत्र, भाषा की दीवार को तोड़कर अपनी वर्गीय एकजुटता कायम करने की।