शाहबाद डेरी ( दिल्ली ) के एफ – ब्लॉक में चलाया गया बिगुल अख़बार का प्रचार अभियान

बजा बिगुल मेहनतकश जाग ! चिंगारी से लगेगी आग !! शाहबाद डेरी ( दिल्ली ) के एफ – ब्लॉक में चलाया गया बिगुल अख़बार का प्रचार अभियान। 6 अगस्त (बुधवार) को बिगुल मज़दूर दस्ता की ओर से घर-घर जाकर बिगुल अख़बार का प्रचार अभियान चलाया गया। इस अभियान के ज़रिये लोगों को बताया गया कि आज मेहनतकश लोगों को वैकल्पिक मीडिया  का तंत्र खड़ा करना होगा। ऐसे अख़बार निकालने होंगे जिसमें हमारे जीवन के असली मुद्दों पर ख़बर आये। आज कोई भी पूॅंजीवादी मीडिया या अख़बार मज़दूरों के जीवन से जुड़ी ख़बरों को नहीं दिखाता। महॅंगाई, बेरोज़गारी, भुखमरी, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की बदहाल स्थिति किसी पूॅंजीवादी अख़बार के लिये ख़बर नहीं होती। आज की टीवी मीडिया हो या अख़बार हो, इसमें विज्ञापनों की भरमार रहती है। सरकार से पैसा लेकर सरकार के पक्ष की ख़बरों को दिखाया जाता है। इसके अलावा दिन – रात लोगों को आपस में बाॅंटने के लिये हिन्दू – मुसलमान की ख़बरें चलती है। इसलिये आज हमें वैकल्पिक मीडिया के तंत्र को खड़ा करने की ज़रूरत है , जिसमें मज़दूरों और मेहनतकशों के जीवन की समस्याओं और दुनिया भर में जारी उनके संघर्षों पर ख़बरें आयें । इसी कड़ी में लोगों को बिगुल अख़बार की ज़रूरत को समझाते हुए मज़दूर बिगुल अख़बार का प्रचार अभियान चलाया गया। #bigul #mazdoorbigul #workingclass #godimedia #shahbaddairy

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन