बिगुल मज़दूर दस्ता, उत्तराखण्ड की तरफ आज हरिद्वार के रेलवे विभाग के कर्मचारियों के बीच मज़दूर विरोधी ‘चार लेबर कोड’ के ख़िलाफ़ अभियान चलाया गया व पर्चा वितरण किया गया। मज़दूरों-कर्मचारियों से बातचीत की गयी कि केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से घोषित 12 फ़रवरी की एक दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनाते हुए अनिश्चितकालीन आम हड़ताल की ओर आगे बढ़ना होगा जब तक कि फ़ासीवादी मोदी सरकार इस लेबर कोड को वापस नहीं ले लेती है। साथ ही मज़दूरों-कर्मचारियों से यह अपील भी की गयी कि वे अपने यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत करके उन पर अनिश्चितकालीन आम हड़ताल के लिए दबाव भी बनायें।













Recent Comments