बिगुल अभियान, शाहबाद डेरी (दिल्ली ) 12 अगस्त को शाहबाद डेरी के डी ब्लॉक में मज़दूर बिगुल अख़बार का वितरण अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान वक्ताओं ने बात रखते हुए बताया कि आज हमें वैकल्पिक मीडिया खड़ा करने की ज़रूरत है। आज तमाम अख़बार जनपक्षधर न होकर सिर्फ़ सत्ता पक्ष की चाटुकारिता में लगे हुए हैं। तमाम बुर्जआ अख़बारों में कहीं भी मेहनतकश आबादी के संघर्ष की ख़बरें नहीं होती हैं। एक तरफ़ चाँद पर पानी ढूँढा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ़ देश की राजधानी में लोग पीने के पानी के लिये तरस रहे हैं। इसलिये यह ज़रूरी है कि मज़दूरों-मेहनतकशों के पक्ष को दिखाने के लिये वैकल्पिक मीडिया को खड़ा किया जाये। अभियान के दौरान लोगों ने अख़बार लिया और अपना सम्पर्क नम्बर भी साझा किया।