बिगुल मज़दूर दस्ता, उत्तराखण्ड द्वारा आज 12 फ़रवरी की हड़ताल के समर्थन में हरिद्वार भेल के फाउंड्री गेट पर संयुक्त प्रदर्शन में भागीदारी की गई। मज़दूरों को बताया गया कि चार लेबर कोड के ख़िलाफ़ हमें एक दिवसीय हड़ताल से आगे बढ़ते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए एकजुट होना होगा और इसकी व्यापक तैयारी करनी होगी। मोदी सरकार द्वारा मज़दूरों-कर्मचारियों के ऊपर किए गए इस सबसे बड़े हमले को तभी रोका जा सकता है जब मज़दूरों-कर्मचारियों की वर्गीय एकजुटता कायम की जाए और इसके ख़िलाफ़ अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया जाए। इसके पहले सुबह में भेल के अलग-अलग गेटों पर व्यापक पर्चा वितरण किया गया।













Recent Comments