दिल्ली के मेट्रो विहार इलाक़े में क्रान्तिकारी अख़बार ‘मज़दूर बिगुल’ का प्रचार अभियान चलाया गया।

दिल्ली के मेट्रो विहार इलाक़े में क्रान्तिकारी अख़बार ‘मज़दूर बिगुल’ का प्रचार अभियान चलाया गया। विगत 15 अगस्त को मेट्रो विहार फेस-1 के C ब्लॉक में बिगुल मज़दूर दस्ता के सदस्यों द्वारा क्रान्तिकारी अख़बार ‘मज़दूर बिगुल’ का प्रचार अभियान चलाया गया। बात रखते हुए साथियों ने बताया कि फ़ासीवादी मोदी सरकार के कार्यकाल में महँगाई-बेरोज़गारी लगातार बढ़ती गयी है। इस कारण जनता के बीच असन्तोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कॉरपोरेट मीडिया मज़दूरों-मेaहनतकशों को जाति-धर्म के नाम पर बाँट रहा है और उनकी ज़िन्दगी से जुड़े असली मुद्दों को छुपाने का काम कर रहा है। इसके बरक्स मज़दूरों को मज़हबी दीवार को गिराकर अपनी वर्गीय एकजुटता बनानी होगी। स्थानीय लोगों ने हमसे अख़बार लिये और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बात की कि फैक्टरी में मालिक किस तरह 12-12 घण्टे काम कराकर मज़दूरों का शोषण कर रहे हैं, आये दिन फैक्ट्रियों में आग लगने की वजह से मज़दूरों की जान चली जाती है, आये दिन कारख़ानों में काम करने के दौरान हाथ कटते रहते हैं, पर ये बातें किसी अख़बार या मीडिया चैनलों में नहीं आती। इसके साथ-साथ अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तार से बात की गयी। मज़दूरों-मेहनतकशों के दम पर चलने वाले और जनपक्षधर वैकल्पिक मीडिया के रूप में ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार को और व्यापकता से पहुँचाने की ज़रूरत है। इसके लिए मजदूरों से यह बात की गयी कि वे ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार का प्रचार अपनी गली, मोहल्लों, फैक्ट्रियों आदि में भी करें।

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन