दक्षिण दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी की गलियों में बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ताओं ने ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार की हॉकिंग की और डोर-टू डोर-अभियान चलाया
16 जुलाई (बुधवार), कुसुमपुर पहाड़ी, दिल्ली आज सुबह दक्षिण दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी की गलियों में बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ताओं ने ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार की हॉकिंग की और डोर-टू डोर-अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मज़दूर बिगुल अख़बार से परिचित कराते हुए आज के दौर में मज़दूर बिगुल अख़बार की अहमियत पर बात की। एक ओर जहाँ शिक्षा, चिकित्सा और रोज़गार की हालत ख़स्ता हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर पूँजीपतियों की मीडिया इन सब मुद्दों को कभी नहीं उठाती। आज फ़ासीवादियों के तलवे चाटने वाली मीडिया के विपरीत हमें वैकल्पिक मीडिया खड़े करने की ज़रूरत है। अभियान के दौरान लोगों ने अपनी ज़िन्दगी और काम पर चल रहे दिक्कतों-परेशानियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया और बिगुल अध्ययन चक्र के लिए अपने सम्पर्क दिये। बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ता कुसुमपुर पहाड़ी में साप्ताहिक अभियान जारी रखेंगे।













Recent Comments