मानखुर्द-गोवंडी के रफ़ी नगर और बैगनवाड़ी इलाके में मज़दूरों-मेहनतकशों के अख़बार, मज़दूर बिगुल का वितरण अभियान चलाया गया। अपनी बात रखते हुए संजीव ने बताया कि आज मज़दूरों मेहनतकशों का अपना अख़बार होना बेहद ज़रूरी है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह से आज का पूरा गोदी मीडिया देश में नफ़रत की राजनीति को बढ़ावा दे रहा है, सत्ता पक्ष और पूँजीपतियों की सेवा में लगा हुआ है। मीडिया के इस चरित्र का मुख्य कारण यही है कि मीडिया पर मालिकाना हक उन्हीं का है जो सत्ता में हैं और जो बड़े-बड़े पूँजीपति, धन्नासेठ, मालिक, ठेकेदार हैं। इसलिए आम मेहनतकश जनता की बात आज की मुख्य धारा की मीडिया से पूरी तरह गायब है।
आज पूरे देश में महँगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार अपने चरम स्तर पर है। जगह-जगह साम्प्रदायिक दंगे हो रहे हैं, जिसमें कई जगह दंगे भड़काने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। ऐसे में एक क्रान्तिकारी अख़बार की ज़रूरत और बढ़ जाती है जो जनता के असली सवालों पर बात करे।
लोगों ने बिगुल अख़बार लिया, आज की समस्याओं पर बात रखी और हमसे जुड़ने के लिए अपने संपर्क नंबर दिये। इस पूरे अभियान के तहत एक स्वतंत्र वैकल्पिक मीडिया खड़ा करने की मुहिम को लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला।
बजा बिगुल मेहनतकश जाग!
चिंगारी से लगेगी आग!!
 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन