मेहनतकश की वर्ग–एकता ज़िन्दाबाद ज़िन्दाबाद।।
16 नवम्बर, ग्रेटर नोएडा। बिगुल मज़दूर दस्ता ने मज़दूर बिगुल अख़बार का प्रचार–अभियान चलाया।
कुलेसरा की माधवी कॉलोनी में रविवार को मज़दूर बिगुल अख़बार का प्रचार–अभियान चलाया गया। ज़ोरदार नारों से अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ताओं ने घर–घर जाकर लोगों को एक क्रान्तिकारी मज़दूर अख़बार की ज़रूरत के बारे में बताया।
सत्ताधारी फ़ासिस्ट ताक़तें किस प्रकार चुनावी प्रक्रिया को केँचुआ (केन्द्रीय चुनाव आयोग) के सहयोग से प्रभावित कर रही हैं, इसका ताज़ा उदाहरण बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे हैं। आज मीडिया — चाहे वह प्रिण्ट मीडिया हो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या सोशल मीडिया — जनता के ज़रूरी मुद्दों से मुँह फेर चुकी है। झूठी ख़बरों और सूचनाओं की जनता पर बमबारी की जा रही है। जनता तक सही सूचना पहुँचाने वाले प्लेटफ़ॉर्म सीमित हैं।
आज ज़रूरत है ऐसे अख़बारों, चैनलों और सोशल–मीडिया साइटों की, जो जनता तक सही सूचनाएँ पहुँचाने के साथ–साथ घटित घटनाओं का सही विश्लेषण भी लोगों तक पहुँचाएँ। आज हमें एक वैकल्पिक मीडिया–तंत्र खड़ा करने की मुहिम में शामिल होना ही होगा। मज़दूर बिगुल अख़बार उसी का एक अंग है।
लोगों ने अख़बार लेने के साथ–साथ अपना सम्पर्क–नम्बर भी दर्ज़ करवाया।