मज़दूर जब भी जागा है! इतिहास ने करवट बदली है!! 5 अगस्त को गुड़गाँव (हरियाणा) में मारुति सुज़ुकी कम्पनी के पास दोपहर की शिफ़्ट बदलने के दौरान मज़दूर बिगुल अख़बार का वितरण अभियान चलाया गया।
मज़दूरों को बिगुल अख़बार के उद्देश्य से परिचित करवाते हुए बताया गया कि मज़दूर बिगुल का मक़सद मज़दूरों को उनके आर्थिक अधिकारों के साथ-साथ उनके सभी नागरिक और जनवादी अधिकारों के प्रति भी जागरूक करना है, ताकि मज़दूर अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए एकजुट हो सकें। मज़दूर साथियों ने अख़बार के उद्देश्यों से सहमती जतायी और अख़बार लिये और अपने सम्पर्क भी दिये।














Recent Comments