हम रिफाइनरी प्रशासन और सरकार से माँग करते हैं कि श्रमिकों की सभी माँगों को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाये। श्रमिकों पर किसी भी प्रकार की बदले की या दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल रोका जाये।
हम माँग करते हैं :-
– पानीपत रिफाइनरी के मज़दूरों की सभी माँगों को पूरा करो।
– काम के घण्टे 8 हों और ओवरटाइम का डबल रेट से भुगतान किया जाये।
– वेतन का भुगतान नियत समय पर और नियमित तौर पर हो।
– कार्यस्थल के हालात बेहतर किये जायें और सभी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की जायें।
– ठेका प्रथा को समाप्त किया जाये।
– चार लेबर कोड रद्द किये जायें।














Recent Comments