मुंबई | 18 मार्च, 2026.
मानखुर्द में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे RWPI कार्यकर्ताओं को पुलिसिया दमन करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया। ये शर्मनाक घटना मुम्बई के मानखुर्द स्थित लल्लुभाई कम्पाउंड के संविधान चौक पर हुई।
RWPI के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती महॅंगाई के ख़िलाफ़ था लेकिन मानखुर्द पुलिस ने तानाशाहपूर्ण तरीके से उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस बर्बरता के ख़िलाफ़ बिना डरे आम जनता ने अपना रोष प्रदर्शन जारी रखा। इस शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। जिसमें एक गर्भवती महिला व नाबालिक बच्चों समेत कई लोगों के चोट आई।
पुलिसिया बर्बरता और दमन के बावजूद आमजन को सलाखों के पीछे दबाने की यह कोशिश नाकाम होगी। हम सभी न्यायपसन्द और सजग नागरिकों, छात्रों और मज़दूरों से अपील करते हैं कि वे मानखुर्द पुलिस स्टेशन के अधिकारियों पर दबाव बनाएं और सभी कार्यकर्ताओं की तुरन्त और बिना शर्त रिहाई की माॅंग करें।













Recent Comments