कार्ल मार्क्‍स : संस्‍मरण और लेख

दुनियाभर के मजदूरों को मुक्ति की राह दिखाने वाले महान व्‍यक्तित्‍व कार्ल मार्क्‍स का आज 200वां जन्‍मदिन है। इस मौके पर मजदूर बिगुल की तरफ से आप तक हम एक पुस्‍तक पीडीएफ स्‍वरूप में पहुँचा रहे हैं। पुस्‍तक की सॉफ्ट कॉपी मुहैया करवाने के लिए हम राहुल फाउण्‍डेशन के आभारी हैं।

भूमिका

प्रस्तुत संकलन में कार्ल मार्क्स के जीवन और शिक्षाओं के बारे में तीन लेख और उनके समकालीनों के दो संस्मरण शामिल किये गये हैं।
फ़्रेडरिक एंगेल्स का लेख ‘कार्ल मार्क्स’ और मार्क्स की क़ब्र पर दिया गया उनका भाषण तथा व्लादीमिर लेनिन का लेख ‘कार्ल मार्क्स’ मज़दूर वर्ग की मुक्ति का दर्शन देने वाले इस महान विचारक के जीवन और कार्यों की संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित जानकारी देते हैं। मार्क्स के सहयोगी और मज़दूर आन्दोलन के दो महान नेताओं पॉल लफ़ार्ग तथा विल्हेल्म लीबनेख़्त के आत्मीय संस्मरण मार्क्स के व्यक्तित्व के अन्तरंग पहलुओं को सामने लाने के साथ ही उनके सोचने और काम करने के तरीक़़े़े के बारे में भी बहुत कुछ सीखने और जानने में मदद करते हैं।
हमें आशा है कि यह छोटा-सा संकलन पाठकों में कार्ल मार्क्स और उनकी शिक्षा के बारे में और गहराई तथा विस्तार से जानने की दिलचस्पी जगाने में सफल होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्दी ही हम मार्क्स और एंगेल्स के अनेक संस्मरणों को एक साथ एक बड़े संकलन में प्रकाशित करें।
राहुल फ़ाउण्डेशन

पुस्तिका की पीडीएफ फाइल इस लिंक से डाउनलोड करें