Tag Archives: स्त्री मुक्ति लीग

बिहार के जमुई में 15 वर्षीय युवती के साथ हुए यौन उत्पीड़न के ख़िलाफ़ चुप्पी तोड़ो! गुण्डों द्वारा की जा रही हिंसा और “नैतिक पुलिसिंग” के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाओ!

जमुई की घटना को अलग-थलग करके नहीं देखना चाहिए। लम्बे समय से “नैतिक पुलिसिंग” का एक सुनियोजित सिलसिला चल रहा है, जहाँ नन्दन यादव (इस घटना में शामिल में हमलावर अपराधी) जैसे लोग “संस्कृति की रक्षा” के नाम पर लोगों को धमकाने और उन पर हमला करने का ज़िम्मा खुद पर ले लेते हैं। वर्षों से बजरंग दल जैसे समूह, जो आरएसएस-भाजपा से सम्बद्ध एक फ़ासीवादी संगठन है, इस तरह की “नैतिक पुलिसिंग” में शामिल रहे हैं। उदाहरण के लिए, वैलेन्टाइन डे पर बजरंग दल के गुण्डे सार्वजनिक स्थानों पर गश्त लगाते हैं और भारतीय संस्कृति की रक्षा के नाम पर युवा जोड़ों को धमकाते हैं। अधिकतर मामलों में, इस तरह की कार्रवाई में धमकियाँ और हिंसा शामिल होती है। ऐसी घटनाओं के वीडियो और अन्य सबूतों के बावजूद, इन गुण्डों पर कोई सख़्त कार्रवाई नहीं की गयी है। इन संगठनों के ख़िलाफ़ अक्सर कार्रवाई में कमी दिखायी देती रही है। उदाहरण के तौर पर, राजकोट में फ़रवरी 2026 में वैलेन्टाइन डे के मौक़े पर गश्त के दौरान पुलिस ने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के गुण्डों का साथ दिया था। हाल ही में पुणे के सिंहगढ़ क़िले में समस्त हिन्दू बन्धव सेना के आठ सदस्यों के ख़िलाफ़ “हिन्दू संस्कृति” की रक्षा के नाम पर एक युवती के शॉर्ट्स पहनने पर आपत्ति जताने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। समूह पर एक अन्य दम्पति के साथ दुर्व्यवहार करने और नैतिक पुलिसिंग करने का प्रयास करने का भी आरोप है।