दुर्गावती वोहरा (दुर्गा भाभी ): भारत की क्रान्तिकारी विरासत में चमकता हुआ एक नाम
दुर्गा भाभी इस बात की प्रतीक हैं कि राष्ट्रीय आन्दोलन में केवल पुरुष ही नहीं स्त्रियाँ भी बराबरी से लड़ रही थीं। वे राष्ट्रीय आन्दोलन में स्त्रियों की भागीदारी का प्रतिनिधित्व करती हैं और यह स्थापित करती हैं कि किसी भी सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में स्त्रियों की भागीदारी अनिवार्यत: होनी चाहिए।













