दिल्‍ली एनसीआर में जायज़ माँगों को लेकर जारी मज़दूर आन्‍दोलन को सही दिशा देने के वास्‍ते
हड़ताल आन्‍दोलन को सफल बनाने के लिए शान्तिपूर्ण तरीक़े से एकजुट हों, किसी भी प्रकार की अराजकता को न फैलने दें! योगी सरकार द्वारा मज़दूर आन्‍दोलन व उसके कार्यकर्ताओं पर “नक्‍सलवाद” व “आतंकवाद” के झूठे आरोप लगाये जाने के प्रयासों का विरोध करें!

Please scroll down for English 

साथियो,
हम जानते हैं कि मानेसर-गुड़गाँव से लेकर नोएडा तक मज़दूर अपने जायज़ हक़ों की माँगों को उठाते हुए आन्‍दोलनरत हैं। मानेसर के मज़दूरों के शानदार संघर्ष के बाद उन्‍हें एक जीत हासिल हुई और हरियाणा सरकार से लेकर अलग-अलग कम्‍पनियों को मज़दूरी में बढ़ोत्‍तरी व डबल रेट से ओवरटाइम का एलान करना पड़ा। नोएडा में मज़दूर आन्‍दोलन इसके ठीक बाद ही शुरू हो गया। इसके ठीक पहले देश के कई हिस्‍सों में असंगठित मज़दूरों ने न्‍यूनतम मज़दूरी लागू करने, न्‍यूनतम मज़दूरी में बढ़ोत्‍तरी करने, डबल रेट से ओवरटाइम देने, साप्‍ताहिक अवकाश देने आदि जैसी बिल्‍कुल जायज़ व कानूनसम्‍मत माँगों को लेकर आन्‍दोलन किये। यह देश में मज़दूर संघर्षों की एक नयी लहर की शुरुआत हो सकता है।

नोएडा में इस समय मज़दूरों का जुझारू आन्‍दोलन जारी है। इसके बारे में कुछ बेहद महत्‍वपूर्ण बातें नोएडा के मज़दूर साथियों को समझनी होगी:

हमें अपनी हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपने आन्‍दोलन को बिल्‍कुल अनुशासित तरीक़े से और शान्तिपूर्ण तरीक़े से चलाना होगा, कोई अराजकता या अफ़रा-तफ़री नहीं फैलने देनी होगी। नोएडा पुलिस प्रशासन की नीति यह है कि पहले नोएडा के आन्‍दोलनरत मज़दूरों को भड़काया और उकसाया जाय और जब कुछ अराजक तत्‍व इस भड़कावे या उकसावे में आकर तोड़-फोड़ जैसी अराजक कार्रवाइयाँ कर दें तो उसका इल्‍ज़ाम पूरे मज़दूर आन्‍दोलन व हड़ताल पर डालकर उसका दमन किया जाय। यह कोई नयी चाल नहीं है, अक्‍सर ही सरकारें व पुलिस प्रशासन मज़दूरों के आन्‍दोलनों के दमन के लिए यह चाल अपनाते हैं। उनकी इस चाल में कतई नहीं आना है। अपने आन्‍दोलन को हमें अनुशासित और व्‍यवस्थित तरीक़े से चलाना है। मालिकों और प्रबन्‍धन को जिस बात से फ़र्क पड़ता है, वह है हड़ताल। यानी काम का रुकना और उनके शोषण के चक्‍के का थमना। इसके अलावा, अन्‍य किसी बात से उन्‍हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। हमारी हड़ताल सफलतापूर्वक जारी रहे, इसके लिए ज़रूरी है कि हड़ताल के साथ हम अपने धरनों व प्रदर्शनों को बिल्‍कुल शान्तिपूर्ण तरीक़े से चलायें, किसी भी प्रकार के उकसावे में न आएँ और किसी भी रूप में कानून-व्‍यवस्‍था की कोई स्थिति न पैदा होने दें। यह मज़दूरों व मालिकान-प्रबन्‍धन के बीच का मसला है। जब तक अराजक तत्‍व पुलिस के उकसावे में आकर कोई अवांछित कार्रवाई नहीं करते तब तक इस श्रम विवाद में पुलिस की कोई भूमिका ही नहीं है। और पुलिस के बिना मालिकान-प्रबन्‍धन अन्‍तत: आपकी बात सुनने को बाध्‍य होंगे। इसीलिए पुलिस के ज़रिये पहले उकसावे की कार्रवाई की जाती है और जब कुछ अराजक तत्‍व कुछ अराजक कार्रवाई करते हैं, तो पुलिस आन्‍दोलन का दमन करती है। इससे मालिकान-प्रबन्‍धन खुश ही होते हैं। इसलिए याद रखें: हड़ताल के दौरान अपने धरनों व प्रदर्शनों को बिल्‍कुल शान्तिपूर्ण तरीक़े से, अनुशासित तरीक़े से व संगठित तरीक़े से चलायें, अराजक तत्‍वों को बाहर करें, किसी के उकसावे में न आयें। यह हमारी हड़ताल की सफलता की पूर्वशर्त है।

दूसरी बात, जो भी साथी आन्‍दोलन को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे, उन पर बार-बार “नक्‍सली”, “अर्बन नक्‍सल”, “आतंकवादी” आदि होने का झूठा आरोप लगाया जायेगा। सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा इन झूठे व बेबुनियाद आरोपों को लगाने के प्रयासों का हमें पुरज़ोर विरोध करना है। जो भी जनता व मेहनतकशों के हक़ों की बात करता है, मोदी सरकार व तमाम भाजपा राज्‍य सरकारें उन पर ये झूठे आरोप लगाकर उन्‍हें बदनाम करने की कोशिश करती हैं। सच यह है कि आज जारी मज़दूर आन्‍दोलनों और उन्‍हें दिशा व नेतृत्‍व देने वाले कार्यकर्ताओं व संगठनों का नक्‍सलवाद के “वामपंथी” दुस्‍साहसवाद व जनता में भरोसा न रखने की जल्‍दबाज़ व बचकानी सोच से कोई लेना-देना नहीं है। ‘मज़दूर बिगुल’ शुरू से ही इस सच्‍चाई से वाक़‍िफ़ है और इसीलिए वर्षों पहले ‘मज़दूर बिगुल’ की तरफ़ से नक्‍सलवाद की एक सुसंगत आलोचना लिख उसे ख़ारिज किया गया था ( http://ahwanmag.com/…/atankwavd-vibhram-aur-yatharth.pdf)। लेकिन वास्‍तव में मोदी सरकार और साथ ही योगी सरकार की यह नीति है कि अपने सभी राजनीतिक विरोधियों पर, जनता के हक़ों के लिए संघर्ष करने वालों पर, मज़दूरों व ग़रीब किसानों के आन्‍दोलन पर “नक्‍सली”, “उग्र वामपंथी” आदि के झूठे ठप्‍पे लगा दिये जाएँ और फिर उनके दमन को सही ठहराने का प्रयास किया जाय। यह कार्यपद्धति भाजपा की केन्‍द्र व राज्‍य सरकारें इतनी बार दुहरा चुकी हैं कि आम जनता भी इसका धोखा समझने लगी है।

तीसरी बात, हर जगह असंगठित मज़दूरों को अपनी यूनियनें संगठित करनी होंगी ताकि भविष्‍य में भी वे अपनी जायज़ माँगों को लेकर अनुशासित, व्‍यवस्थित व संगठित तौर पर संघर्ष कर सकें। मालिकान-प्रबन्‍धन व उनकी सरकारें आपसे ज्‍़यादा बड़ी नहीं हैं, बल्कि आपसे ज्‍़यादा संगठित हैं। आपका असंगठित होना ही उनके लिए सबसे बड़ा वरदान है। कारखाना मालिकों के संघ व संगठन होते हैं, जिसमें आपसी प्रतिस्‍पर्द्धा के बावजूद, मज़दूर वर्ग के विरुद्ध वे संगठित होते हैं। उनके ये संगठन और संघ ही मालिकान के हितों को सरकारों तक पहुँचाते हैं और चूँकि तमाम पार्टियों की सरकारें इसी मालिक वर्ग की मैनेजिंग कमेटी का काम करती हैं, इसलिए वे उनके हितों के अनुसार ही नीतियाँ बनाती हैं और कार्रवाई करती हैं। उनकी संगठित शक्ति द्वारा शोषण व उत्‍पीड़न का मुक़ाबला मज़दूर वर्ग केवल संगठ‍ित होकर ही कर सकता है। इसलिए आज ही समस्‍त असंगठित मज़दूरों को अपनी यूनियनों का गठन करने का प्रयास करना होगा। तभी हम अपने जायज़, क़ानूनी और संवैधानिक नागरिक व जनवादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकते हैं।

अन्‍त में हम फिर से आन्‍दोलनरत मज़दूरों को पुरज़ोर तरीक़े से सलाह देंगे: अपने आन्‍दोलन को शान्तिपूर्ण बनाये रखें! पुलिस प्रशासन या तरह-तरह के दल्‍लों व बिचौलियों के उकसावे में न आएँ! हड़ताल के साथ अपने शान्तिपूर्ण धरनों व प्रदर्शनों को अनुशासित व व्‍यवस्थित तरीक़े से चलाएं! पुलिस प्रशासन व योगी सरकार को यह मौक़ा न दें कि वह कुछ अराजक तत्‍वों की अवांछनीय हरक़त का आरोप समूचे मज़दूर आन्‍दोलन व मज़दूर कार्यकर्ताओं पर मढ़कर उनका दमन करें!

मज़दूर-एकता ज़‍िन्‍दाबाद!
इंक़लाब ज़‍िन्‍दाबाद!

𝐓𝐨 𝐭𝐚𝐤𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐨𝐧𝐠𝐨𝐢𝐧𝐠 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬’ 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐢𝐧 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢-𝐍𝐂𝐑 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐨𝐫𝐫𝐞𝐜𝐭 𝐝𝐢𝐫𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧
𝐔𝐧𝐢𝐭𝐞 𝐩𝐞𝐚𝐜𝐞𝐟𝐮𝐥𝐥𝐲 𝐭𝐨 𝐦𝐚𝐤𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐬𝐮𝐜𝐜𝐞𝐬𝐬𝐟𝐮𝐥, 𝐝𝐨 𝐧𝐨𝐭 𝐥𝐞𝐭 𝐚𝐧𝐲 𝐚𝐧𝐚𝐫𝐜𝐡𝐲 𝐬𝐩𝐫𝐞𝐚𝐝!

𝐎𝐩𝐩𝐨𝐬𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐚𝐭𝐭𝐞𝐦𝐩𝐭𝐬 𝐛𝐲 𝐭𝐡𝐞 𝐘𝐨𝐠𝐢 𝐠𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐭𝐨 𝐟𝐚𝐥𝐬𝐞𝐥𝐲 𝐚𝐜𝐜𝐮𝐬𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬’ 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐢𝐭𝐬 𝐚𝐜𝐭𝐢𝐯𝐢𝐬𝐭𝐬 𝐨𝐟 “𝐧𝐚𝐱𝐚𝐥𝐢𝐬𝐦” 𝐚𝐧𝐝 “𝐭𝐞𝐫𝐫𝐨𝐫𝐢𝐬𝐦”!

Comrades,
We know that, spanning from Manesar and Gurgaon to Noida, workers are struggling and raising demands for their valid rights. Following the magnificent struggle waged by the workers of Manesar, they achieved a victory and the Haryana government—along with various companies—was compelled to announce wage hikes and overtime pay at double rates. The workers’ movement in Noida began immediately after this. Just before this, the unorganized workers began movements, in several parts of the country, centered on their entirely legitimate and legally valid demands—such as the implementation of minimum wages, an increase in minimum wage rates, overtime payment at double rates, and the provision of weekly holidays. This could mark the beginning of a new wave of worker struggles across the country.

𝐓𝐡𝐞 𝐦𝐢𝐥𝐢𝐭𝐚𝐧𝐭 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬 𝐢𝐧 𝐍𝐨𝐢𝐝𝐚 𝐢𝐬 𝐠𝐨𝐢𝐧𝐠 𝐨𝐧 𝐚𝐭 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭. 𝐖𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫 𝐜𝐨𝐦𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬 𝐨𝐟 𝐍𝐨𝐢𝐝𝐚 𝐦𝐮𝐬𝐭 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝 𝐬𝐨𝐦𝐞 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐢𝐦𝐩𝐨𝐫𝐭𝐚𝐧𝐭 𝐭𝐡𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐚𝐛𝐨𝐮𝐭 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭:

To make our strike successful we must 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞 𝐢𝐭 𝐢𝐧 𝐚 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐝𝐢𝐬𝐜𝐢𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐩𝐞𝐚𝐜𝐞𝐟𝐮𝐥 𝐦𝐚𝐧𝐧𝐞𝐫, 𝐚𝐧𝐝 𝐰𝐞 𝐧𝐨𝐭 𝐚𝐥𝐥𝐨𝐰 𝐚𝐧𝐲 𝐜𝐡𝐚𝐨𝐬 𝐨𝐫 𝐚𝐧𝐚𝐫𝐜𝐡𝐲 𝐭𝐨 𝐬𝐩𝐫𝐞𝐚𝐝.
The policy of the Noida Police administration is to first provoke and incite the agitating workers of Noida; then, should certain anarchic elements—succumbing to this provocation or incitement—engage in disorderly acts such as vandalism, the administration can unleash repression on the movement by putting the blame for these actions upon the entire workers’ movement and the strike. 𝘛𝘩𝘪𝘴 𝘪𝘴 𝘯𝘰𝘵 𝘢 𝘯𝘦𝘸 𝘴𝘵𝘳𝘢𝘵𝘢𝘨𝘦𝘮, 𝘨𝘰𝘷𝘦𝘳𝘯𝘮𝘦𝘯𝘵𝘴 𝘢𝘯𝘥 𝘱𝘰𝘭𝘪𝘤𝘦 𝘢𝘥𝘮𝘪𝘯𝘪𝘴𝘵𝘳𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 𝘰𝘧𝘵𝘦𝘯 𝘳𝘦𝘴𝘰𝘳𝘵 𝘵𝘰 𝘴𝘶𝘤𝘩 𝘵𝘳𝘪𝘤𝘬𝘴 𝘵𝘰 𝘳𝘦𝘱𝘳𝘦𝘴𝘴 𝘸𝘰𝘳𝘬𝘦𝘳𝘴’ 𝘮𝘰𝘷𝘦𝘮𝘦𝘯𝘵𝘴. 𝘞𝘦 𝘮𝘶𝘴𝘵 𝘯𝘰𝘵 𝘧𝘢𝘭𝘭 𝘧𝘰𝘳 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘵𝘳𝘪𝘤𝘬. We have to run our movement in a disciplined and organised manner. The thing that actually bothers the owners and the management is – strike. Because strike means – the work stops and their wheel of exploitation churns to a halt.Beyond this, nothing else matters to them. 𝐅𝐨𝐫 𝐨𝐮𝐫 𝐬𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞 𝐭𝐨 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐮𝐞 𝐬𝐮𝐜𝐜𝐞𝐬𝐬𝐟𝐮𝐥𝐥𝐲, 𝐢𝐭 𝐢𝐬 𝐞𝐬𝐬𝐞𝐧𝐭𝐢𝐚𝐥 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐰𝐞 𝐜𝐨𝐧𝐝𝐮𝐜𝐭 𝐨𝐮𝐫 𝐩𝐫𝐨𝐭𝐞𝐬𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐞𝐦𝐨𝐧𝐬𝐭𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐢𝐧 𝐚 𝐜𝐨𝐦𝐩𝐥𝐞𝐭𝐞𝐥𝐲 𝐩𝐞𝐚𝐜𝐞𝐟𝐮𝐥 𝐦𝐚𝐧𝐧𝐞𝐫, 𝐚𝐯𝐨𝐢𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐧𝐲 𝐩𝐫𝐨𝐯𝐨𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧, 𝐚𝐧𝐝 𝐚𝐯𝐨𝐢𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐧𝐲 𝐥𝐚𝐰 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐬𝐢𝐭𝐮𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧. This is a matter between the workers and the owners and management. Unless unruly elements, provoked by the police, take any some inappropriate action, the police have no role in this labor dispute. And without the police, the owners-management will be ultimately forced to listen to your demands. That’s why the police first resorts to provocations, and when some unruly elements engage in some anarchic activities, the police immediately suppresses the movement. This only make the owners and management happy. 𝐒𝐨 𝐫𝐞𝐦𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫: 𝐝𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞, 𝐜𝐨𝐧𝐝𝐮𝐜𝐭 𝐩𝐫𝐨𝐭𝐞𝐬𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐞𝐦𝐨𝐧𝐬𝐭𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐢𝐧 𝐚 𝐜𝐨𝐦𝐩𝐥𝐞𝐭𝐞𝐥𝐲 𝐩𝐞𝐚𝐜𝐞𝐟𝐮𝐥, 𝐝𝐢𝐬𝐜𝐢𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞𝐝, 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐞𝐝 𝐦𝐚𝐧𝐧𝐞𝐫, 𝐞𝐱𝐜𝐥𝐮𝐝𝐞 𝐮𝐧𝐫𝐮𝐥𝐲 𝐞𝐥𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭𝐬, 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐨 𝐧𝐨𝐭 𝐟𝐚𝐥𝐥 𝐟𝐨𝐫 𝐚𝐧𝐲𝐨𝐧𝐞’𝐬 𝐩𝐫𝐨𝐯𝐨𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧. 𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐚 𝐩𝐫𝐞𝐜𝐨𝐧𝐝𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐮𝐜𝐜𝐞𝐬𝐬 𝐨𝐟 𝐨𝐮𝐫 𝐬𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞.

Secondly, any comrades who try to steer the movement in the right direction will repeatedly be falsely accused of being “Naxalites,” “urban Naxalites,” “terrorists,” and so on. We must strongly oppose the government and police administration’s attempts to level these false and baseless accusations. The Modi government and various BJP state governments try to defame anyone who speaks out for the rights of the people and working people by leveling these false accusations. 𝐓𝐡𝐞 𝐭𝐫𝐮𝐭𝐡 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬’ 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫𝐰𝐚𝐲 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐚𝐜𝐭𝐢𝐯𝐢𝐬𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐚𝐫𝐞 𝐠𝐮𝐢𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐧𝐝 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞𝐦, 𝐡𝐚𝐯𝐞 𝐧𝐨𝐭𝐡𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐨 𝐝𝐨 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐍𝐚𝐱𝐚𝐥𝐢𝐬𝐦’𝐬 “𝐥𝐞𝐟𝐭” 𝐚𝐝𝐯𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐢𝐬𝐦 𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐚𝐬𝐭𝐲 𝐚𝐧𝐝 𝐜𝐡𝐢𝐥𝐝𝐢𝐬𝐡 𝐥𝐚𝐜𝐤 𝐨𝐟 𝐭𝐫𝐮𝐬𝐭 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐩𝐞𝐨𝐩𝐥𝐞. 𝐌𝐚𝐳𝐝𝐨𝐨𝐫 𝐁𝐢𝐠𝐮𝐥 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐚𝐰𝐚𝐫𝐞 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐟𝐚𝐜𝐭 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐛𝐞𝐠𝐢𝐧𝐧𝐢𝐧𝐠, 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐢𝐬 𝐰𝐡𝐲, 𝐲𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐚𝐠𝐨, 𝐌𝐚𝐳𝐝𝐨𝐨𝐫 𝐁𝐢𝐠𝐮𝐥 𝐰𝐫𝐨𝐭𝐞 𝐚 𝐜𝐨𝐠𝐞𝐧𝐭 𝐜𝐫𝐢𝐭𝐢𝐪𝐮𝐞 𝐨𝐟 𝐍𝐚𝐱𝐚𝐥𝐢𝐬𝐦 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐣𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 𝐢𝐭 (Link). But in reality, the policy of the Modi government, as well as the Yogi government, is precisely to falsely label all political opponents and those fighting for the people’s rights, and the movements of workers and poor farmers as “Naxalites,” “radical leftists,” etc., so that attempts can be made to justify their repression. 𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐦𝐞𝐭𝐡𝐨𝐝 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐫𝐞𝐩𝐞𝐚𝐭𝐞𝐝 𝐬𝐨 𝐦𝐚𝐧𝐲 𝐭𝐢𝐦𝐞𝐬 𝐛𝐲 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐉𝐏’𝐬 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐫𝐚𝐥 𝐚𝐧𝐝 𝐬𝐭𝐚𝐭𝐞 𝐠𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐞𝐯𝐞𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐠𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐩𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐠𝐮𝐧 𝐭𝐨 𝐬𝐞𝐞 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐝𝐞𝐜𝐞𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐟𝐨𝐫 𝐰𝐡𝐚𝐭 𝐢𝐭 𝐢𝐬.

Third, 𝐮𝐧𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐞𝐝 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬 𝐞𝐯𝐞𝐫𝐲𝐰𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐦𝐮𝐬𝐭 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐞 𝐭𝐡𝐞𝐢𝐫 𝐨𝐰𝐧 𝐮𝐧𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐬𝐨 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐭𝐡𝐞𝐲 𝐜𝐚𝐧 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐮𝐞 𝐭𝐨 𝐟𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞𝐢𝐫 𝐥𝐞𝐠𝐢𝐭𝐢𝐦𝐚𝐭𝐞 𝐝𝐞𝐦𝐚𝐧𝐝𝐬 𝐢𝐧 𝐚 𝐝𝐢𝐬𝐜𝐢𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞𝐝, 𝐬𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜, 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐞𝐝 𝐦𝐚𝐧𝐧𝐞𝐫 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐮𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐭𝐨𝐨. 𝐎𝐰𝐧𝐞𝐫𝐬- 𝐦𝐚𝐧𝐚𝐠𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞𝐢𝐫 𝐠𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐚𝐫𝐞 𝐧𝐨𝐭 𝐥𝐚𝐫𝐠𝐞𝐫 𝐭𝐡𝐚𝐧 𝐲𝐨𝐮, 𝐛𝐮𝐭 𝐭𝐡𝐞𝐲 𝐚𝐫𝐞 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐞𝐝 𝐭𝐡𝐚𝐧 𝐲𝐨𝐮. That you are unorganized is their greatest blessing. Factory owners have their own associations in which, despite mutual competition, they organize against the working class. These associations convey the owners’ interests to the governments, and since governments of all parties act as the managing committees of this capitalist class, they formulate policies and take action in accordance with their interests. The working class can only resist the exploitation and oppression wrought by their organized power by organizing itself. 𝐓𝐡𝐞𝐫𝐞𝐟𝐨𝐫𝐞, 𝐚𝐥𝐥 𝐮𝐧𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐳𝐞𝐝 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬 𝐦𝐮𝐬𝐭 𝐬𝐭𝐫𝐢𝐯𝐞 𝐭𝐨 𝐟𝐨𝐫𝐦 𝐭𝐡𝐞𝐢𝐫 𝐨𝐰𝐧 𝐮𝐧𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐝𝐚𝐲. 𝐎𝐧𝐥𝐲 𝐭𝐡𝐞𝐧 𝐜𝐚𝐧 𝐰𝐞 𝐟𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐨𝐮𝐫 𝐥𝐞𝐠𝐢𝐭𝐢𝐦𝐚𝐭𝐞, 𝐥𝐞𝐠𝐚𝐥, 𝐚𝐧𝐝 𝐜𝐨𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐜𝐢𝐯𝐢𝐥 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐞𝐦𝐨𝐜𝐫𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐫𝐢𝐠𝐡𝐭𝐬.

𝐀𝐭 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐧𝐝, 𝐰𝐞 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐨𝐧𝐜𝐞 𝐚𝐠𝐚𝐢𝐧 𝐬𝐭𝐫𝐨𝐧𝐠𝐥𝐲 𝐚𝐝𝐯𝐢𝐬𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐫𝐮𝐠𝐠𝐥𝐢𝐧𝐠 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬 – 𝐤𝐞𝐞𝐩 𝐲𝐨𝐮𝐫 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐩𝐞𝐚𝐜𝐞𝐟𝐮𝐥! 𝐃𝐨 𝐧𝐨𝐭 𝐟𝐚𝐥𝐥 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐩𝐫𝐨𝐯𝐨𝐜𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐩𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐚𝐝𝐦𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐚𝐥𝐥 𝐬𝐨𝐫𝐭𝐬 𝐨𝐟 𝐛𝐫𝐨𝐤𝐞𝐫𝐬, 𝐚𝐠𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐦𝐢𝐝𝐝𝐥𝐞𝐦𝐞𝐧! 𝐒𝐭𝐚𝐠𝐞 𝐲𝐨𝐮𝐫 𝐩𝐫𝐨𝐭𝐞𝐬𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐞𝐦𝐨𝐧𝐬𝐭𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐝𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞 𝐢𝐧 𝐚 𝐝𝐢𝐬𝐜𝐢𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 𝐦𝐚𝐧𝐧𝐞𝐫! 𝐃𝐨 𝐧𝐨𝐭 𝐠𝐢𝐯𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐡𝐚𝐧𝐜𝐞 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐚𝐧𝐝 𝐘𝐨𝐠𝐢 𝐠𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐭𝐨 𝐫𝐞𝐩𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐧𝐭𝐢𝐫𝐞 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐥𝐚𝐛𝐨𝐮𝐫 𝐚𝐜𝐭𝐯𝐢𝐬𝐢𝐭𝐬 𝐛𝐲 𝐩𝐮𝐭𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐛𝐥𝐚𝐦𝐞 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐢𝐧𝐚𝐩𝐩𝐫𝐨𝐩𝐫𝐢𝐚𝐭𝐞 𝐚𝐜𝐭𝐬 𝐨𝐟 𝐚 𝐟𝐞𝐰 𝐮𝐧𝐫𝐮𝐥𝐲 𝐞𝐥𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞𝐦.

𝐖𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬’ 𝐔𝐧𝐢𝐭𝐲 𝐋𝐨𝐧𝐠 𝐋𝐢𝐯𝐞!
𝐋𝐨𝐧𝐠 𝐋𝐢𝐯𝐞 𝐑𝐞𝐯𝐨𝐥𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧!

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन