फ़ासीवाद-विरोधी महान जर्मन कवि व नाटककार बेर्टोल्ट ब्रेष्ट के जन्मदिवस (10 फ़रवरी) के मौक़े पर
कविता – प्रचार की ज़रूरत
बेर्टोल्ट ब्रेष्ट (मूल जर्मन भाषा से अनुवाद : उज्ज्वलभट्टाचार्य)
Please scroll down for English version
1
यह मुमकिन है कि हमारे देश में सबकुछ वैसा नहीं है,
जैसा कि होना चाहिए था।
लेकिन इसमें कोई शक़ नहीं कि प्रचार ठीक-ठाक चल रहा है।
यहाँ तक कि भूख को भी मानना पड़ेगा
कि खाद्यमन्त्री बड़ा अच्छा भाषण देता है
2
सरकार ने जब सिर्फ़ एक दिन में
हज़ार लोगों को मौत के घाट उतारा,
न कोई जाँच, न अदालत का फ़ैसला
प्रचारमन्त्री ने महान नेता के धीरज की तारीफ़ की
कि वह मारने से पहले इतने लम्बे अरसे तक इन्तज़ार करते रहे।
और ये बदमाश अपनी दौलत और इज़्ज़त का मज़ा लेते रहे।
क्या ग़ज़ब का भाषण था.
कि सिर्फ मरने वालों के रिश्तेदार ही नहीं,
बल्कि कसाई खुद भी रो पड़े थे।
3
और फिर जब एक दिन साम्राज्य के सबसे बड़े हवाई जहाज़ में
आग लग गयी, क्योंकि उसमें जल उठने वाली गैस भरी गयी थी
ताकि न जलने वाली गैस जंग के लिए बचाई जा सके
मरने वालों के ताबूत के सामने हवाई यातायात मन्त्री ने वचन दिया
कि वह हिम्मत नहीं हारेंगे, और इसके बाद
चारों ओर तालियाँ बजने लगीं। यहाँ तक कि ताबूतों से भी
तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी।
4
और कितना लाजवाब है.
कूड़े और महान नेता की किताब के लिए प्रचार!
हर शख्स को पढ़नी पड़ी महान नेता की किताब
जहाँ भी पड़ी रही हो वह।
चीथड़ा इकट्ठा करने के लिए शक्तिशाली गोयरिंग ने
खुद को सबसे बड़ा चीथड़ा-संग्राहक घोषित किया
और चीथड़ा रखने के लिए राजधानी के बीचोबीच
एक महल बनाया गया
जो शहर जितना ही विशाल था ।
5
एक अच्छा प्रचारक
कूड़े के ढेर को सुरम्य पर्वत बना देता है।
अगर घी न मिले, वह साबित कर देता है
कि पतली कमर हर इनसान के लिए अच्छी है।
जब वह चौड़ी सड़क बनाने की डींग हाँकता है
हजारों लोग ख़ुश हो जाते हैं, मानो उन्हें मोटरगाड़ी मिल गयी हो ।
भूखों मरनेवालों और जंग में जान देनेवालों की क़ब्रों पर वह
पौधे रोपता है। लेकिन उसकी नौबत आने से काफ़ी पहले ही वह
अमन की बात करता है, जबकि तोपगाड़ियाँ चल पड़ी होती हैं।
6
क़ायदे के प्रचार से ही यह मुमकिन था
कि करोड़ों लोगों को यकीन हो गया
कि सेना का निर्माण शान्ति के किले का निर्माण है।
और हर नया टैंक एक शान्ति कपोत है।
और सेना का हर नया दस्ता एक सबूत है
अमन से प्यार का ।
7
बहरहाल अच्छे भाषण से भले ही बहुत कुछ मिले,
सबकुछ तो नहीं मिलता। कुछ लोग
यह भी कहने लगे हैं : अफ़सोस,
गोश्त की बात सुनने से पेट नहीं भरता
और पैण्ट-कोट का नाम सुनने से बदन में गर्मी नहीं आती।
जब योजनामंत्री नये शानदार लिबास के क़सीदे काढ़ता है
पानी नहीं बरसना चाहिए, वरना
श्रोताओं के फटे कपड़े भीगकर तार-तार हो जायेंगे।
8
प्रचार के मकसद के बारे में
और एक बात लाज़मी है : प्रचार जितना बढ़ता जाता है,
बाक़ी सारी चीज़ें उतनी ही घटने लगती हैं।
Poem – The Necessity of Propaganda
Bertolt Brecht
1
It is possible that in our land not everything goes as it should.
But no one can doubt that the propaganda is good.
Even the hungry must admit
that the Minister of Nutrition gives a good speech.
2
When the regime had a thousand people killed
in a single day, without
either investigation or trial,
the Propaganda Minister praised the endless patience of the Führer
who had put off the slaughter for so long
and had loaded the scoundrels with wealth and honors
in such a masterful speech that
on that day not only the relatives of those sacrificed
but the butchers themselves wept.
3
And when on another day the greatest airship of the Reich
went up in flames because it had been filled with flammable gas
to save the nonflammable for use in the war,
the Minister of Air Transport, standing by the coffins of those who perished,
promised that he would not allow himself to be discouraged, whereupon
a loud cheer went up. It was said that there was clapping
even from the coffins.
4
And how perfect propaganda is
for the trash and for the Führer’s book!
Everyone will be persuaded to pick up the Leader’s book,
wherever it may be found lying.
In order to promote rag collecting, the mighty Goering
proclaimed himself the greatest rag collector of all time and,
to store the rags, has built, in the middle of the capital,
a palace which is itself
as big as a city.
5
A good propagandist
makes a vacation resort out of a manure pile.
If there’s nothing to eat, he argues
that a slim waist improves everyone’s appearance.
Thousands who hear him talk about the highways
are delighted, as if they had cars.
On the graves of those who starved to death or were killed
he plants laurel bushes. But long before things had come so far,
he spoke of peace, as the cannons rolled by.
6
Only through superb propaganda was it possible
to persuade millions
that the build-up of the army is a work of peace,
each new tank a dove of peace,
and each new regiment new proof
of the love of peace.
7
True, good speeches can do a lot,
but they can’t do everything. You already hear
people saying, it’s a shame that the word “meat”
isn’t enough to fill your belly, and a shame
that the word “suit” does little to keep you warm.
When the Minister of Planning gives his speech praising the superior new yarn,
it must not rain, otherwise
his audience will be left standing in their shirtsleeves.
8
And one other thing that gives one pause
about the purpose of propaganda: the more
propaganda there is in our country,
the less there is of other things.















