अंशी शाही, लुधियाना
सम्पादक जी,
मैँ बारहवीं कक्षा की विद्यार्थी हूँ। मैं हर माह में आने वाला बिगुल अखबार पढ़ती हूँ। मुझे अच्छा लगता है कि इसमें आज के वक्त में मज़दूरों के साथ हो रहे शोषण के विरुद्ध चेतना जागृत करने के लिए एक क्रान्तिकारी आन्दोलन चलाया जा रहा है। इसमें मार्क्सवाद के सिद्धान्त को सही रूप में बताया गया है। मैंने इसमें चीन द्वारा प्रदूषण की समस्या का मुकाबले करने के बारे में भी पढ़ा जो मुझे अच्छा लगा। सरकार द्वारा बैंकिंग व वित्तीय सेक्टर के घपले-घोटालों के बारे में भी अच्छा लिखा गया है। मैं सभी को कहना चाहूँगी कि जो अच्छे से पढ़ना जानते हैं या थोड़ा कम भी पढ़ना जानते हैं उन्हें यह अखबार जरूर पढ़ना चाहिए।
मज़दूर बिगुल, फरवरी 2019













Recent Comments