विहान आपके बीच आया है एक अंधेरे समय में अंधेरे के बारे में सच्‍चाइयां बयान करते और उजाले की उम्‍मीदों के गीतों काे लेकर, जिन्‍दगी की तकलीफों और जद्दोजहद के गीतों को लेकर, साथ ही सपनों और भविष्‍य का संगीत लेकर। हमारे गीत आज की जिन्‍दगी के अंधेरे में उजाले के दरीचे बन सके, इसी उम्‍मीद के साथ इन्‍हें लेकर हम आपके बीच आये हैं। क्रांतिकारी बैण्‍ड ‘विहान’ ने ‘उजाले के दरीचे’ नाम से क्रांतिकारी गीतों का एक एलबम निकाला था। इस एलबम में सत्रह गीत थे। सभी सत्रह गीत यहां सुने जा सकते हैं।