”पार्टी आप” ”पार्टी आप”

रामनारायण भाई

डाल माल प्रवचन सुनाये
गाल बजाये तोंद फुलाये

बुद्धि के ठेकेदार
ढंग कुंढगी बेढब संगी

चोली दामन का साथ।
जेपी लोहिया की कब्र उखाड़

टेम्परेचर का लेकर नाप
क्रान्ति होगी मोमबत्ती छाप

घालमेल और मेल मिलाप
सुविधओं का करती जाप

पार्टी आप! पार्टी आप!!
आदमी छोटा, आदमी छोटा

खड़ा साथ में इसके मोटा
दाढ़ी, झोंटा, सोंटा।

बोलो कितना दोगे दाम?
बनवा दूँगा आदमी आम।

पहनो टोपी झूमो गोपी
सेट हो गयी रोटी-बोटी।

मज़दूर बिगुल, जुलाई 2016