बजा बिगुल मेहनतकश जाग! चिंगारी से लगेगी आग!! बिगुल मज़दूर दस्ता के सदस्यों द्वारा शाहबाद डेरी ( दिल्ली ) में चलाया गया ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार का प्रचार अभियान।
19 अगस्त को एफ ब्लॉक में मज़दूर बिगुल अख़बार का प्रचार अभियान चलाया गया। लोगों के बीच आम मेहनतकश जनता के दम पर चलने वाली स्वतंत्र और जनपक्षधर मीडिया की ज़रूरत पर बात की गयी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि आज की पूॅंजीवादी मीडिया में मज़दूरों की ख़बरें नहीं आती हैं। लोग कारखानों में जलकर मर जाते हैं लेकिन उनकी कहीं कोई ख़बर नहीं छपती । अख़बारों में लोगों के मुद्दें नहीं बल्कि विज्ञापनों की भरमार होती है। आज ज़रुरी है कि पूॅंजीवादी मीडिया के बरक्स वैकल्पिक मीडिया का तंत्र खड़ा किया जाये। मज़दूरों-मेहनतकशों के दम पर चलने वाले क्रान्तिकारी अख़बार को आम मेहनतकश जनता के बीच ले जाया जाये। इसके माध्यम देश – दुनिया में चल रहे मज़दूरों के मुद्दों और उनके संघर्षों को बताया जाये। अभियान के दौरान लोगों ने अख़बार लिया और अपना सम्पर्क नम्बर भी साझा किया।
|
‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्यता लें!
वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये
पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये
आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्त आप सदस्यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।
मनीऑर्डर के लिए पताः
मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना,
डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020
बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul
खाता संख्याः 0762002109003787,
IFSC: PUNB0185400
पंजाब नेशनल बैंक,
निशातगंज शाखा,
लखनऊ
|
आर्थिक सहयोग भी करें!
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्यता के अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी करें।
बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।
मज़दूरों के महान नेता लेनिन
|
Recent Comments