गुड़गाँव (हरियाणा) के रिको ऑटो इण्डस्ट्रीज़ के कम्पनी गेट के पास ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार का वितरण अभियान चलाया गया

बिन हवा न पत्ता हिलता है! बिन लड़े न कुछ भी मिलता है!! आज सुबह गुड़गाँव (हरियाणा) के रिको ऑटो इण्डस्ट्रीज़ के कम्पनी गेट के पास ‘मज़दूर बिगुल’ अख़बार का वितरण अभियान चलाया गया। बिगुल मज़दूर दस्ता के साथियों ने इस दौरान बात रखते हुए बताया कि मज़दूर वर्ग को अपने क्रान्तिकारी अख़बार की ज़रूरत पहले से कहीं अधिक है। ‘मज़दूर बिगुल’ वह अख़बार है, जो मज़दूर वर्ग और मेहनतकश जनता की आवाज़ को उठाता है। यह सिर्फ़ उनकी रोज़मर्रा की समस्याएँ ही नहीं बताता, बल्कि उनके ऐतिहासिक व सामायिक संघर्षों से परिचित करवाता है, मज़दूरों को एकजुट करता है और आने वाले संघर्षों का रास्ता दिखाता है। बिगुल अख़बार मज़दूरों की हर लड़ाई में खड़ा रहता है। आज मज़दूर वर्ग का अपना क्रान्तिकारी मीडिया ही उसे सही विचारों से लैस करके वर्गीय चेतना पैदा कर सकता है। इसके उलट, पूँजीपतियों का मीडिया कभी भी मज़दूर के पक्ष में नहीं खड़ा होगा। उनका काम मज़दूर की सोच को कुन्द करना, मालिक वर्ग के हितों में राय बनाना और उनके मुनाफ़े को सुरक्षित करना है। अभियान के दौरान कई मज़दूर साथियों ने अख़बार लिये, अपने अनुभव साझा किये और अपने सम्पर्क नम्बर भी दिये।

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन