पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों की हड़ताल आज पाँचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। बिगुल मज़दूर दस्ता रिफाइनरी के मज़दूर साथियों के बीच लगातार मौजूद है। हम पानीपत रिफाइनरी के मज़दूरों की सभी माँगों का पुरज़ोर समर्थन करते हैं। हम रिफाइनरी प्रशासन और सरकार से माँग करते हैं कि श्रमिकों की सभी माँगों को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाये। श्रमिकों पर किसी भी प्रकार की बदले की या दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल रोका जाये।
आज की हड़ताली सभा को सम्बोधित करते हुए ‘बिगुल’ से इन्द्रजीत ने कहा कि पानीपत रिफाइनरी के श्रमिकों की सभी माँगें न्यायसंगत हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाना चाहिए। पुराना पे-स्केल (अकुशल – 541, अर्धकुशल – 632, कुशल – 760, अत्यधिककुशल – 893) जोकि सालों पहले लागू किया गया था उसकी जगह पर नये पे-स्केल (अकुशल – 783, अर्धकुशल – 868, कुशल – 954, अत्यधिककुशल – 1035) को तुरन्त प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। यह वेतन केवल जीने भर की खुराक है और सरकार व रिफाइनरी प्रशासन इसे भी लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं जबकि विधायक और अफसर स्वयं लाखों रुपये की मासिक तनख्वाह और बेशुमार भत्तों में अपने वारे-न्यारे करते हैं। हड़ताली मज़दूरों को सभी मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हों और सभी श्रम कानूनों को सख़्ती के साथ लागू किया जाना चाहिए।
हम माँग करते हैं :-
– पानीपत रिफाइनरी के मज़दूरों की सभी माँगों को पूरा करो।
– न्यूनतम वेतन 30 हज़ार तय करो और तत्कालिक तौर पर नया पे स्केल तुरन्त लागू हो।
– वेतन का भुगतान नियत समय पर और नियमित तौर पर हो।
– काम के घण्टे 8 हों और ओवरटाइम का डबल रेट से भुगतान किया जाये।
– कार्यस्थल के हालात बेहतर किये जायें।
– श्रमिकों को ईएसआई-पीएफ, अवकाश, दवा-इलाज़, परिवहन जैसी सभी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की जायें।
– ठेका प्रथा को समाप्त किया जाये।
– चार लेबर कोड रद्द किये जायें।
हर ज़ोर-ज़ुल्म की टक्कर में – संघर्ष हमारा नारा है !
 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन