शर्मनाक!! योगी का बुलडोज़र अब क्रान्तिकारी शहीदों की मूर्तियों पर भी चल रहा है!!

23 मार्च को जब सारा देश भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर उनको याद कर रहा था, तो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सरकारी बुलडोज़र हमारे तीन शहीद क्रान्तिकारियों की मूर्तियों को चकनाचूर कर रहा था!
जिस शाहजहांपुर की जनता को अपने इंक़लाबी सपूतों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ुल्ला ख़ां और रोशन सिंह पर फ़ख्र है, उसी शाहजहांपुर के सरकारी अमले ने शहर के टाउनहॉल चौक पर 1972 में स्थापित इन तीनों की प्रतिमाओं को रात तीन बजे बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया।
जिस तरह अंग्रेजों ने रातोंरात भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शवों को जलवाकर सतलज में फेंक दिया था, उसी तरह योगी सरकार के प्रशासन ने रातोंरात इन शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़कर उनका मलबा दूर फिंकवा दिया।
लेकिन जिस तरह अंग्रेज़ अपने अपराध छिपा नहीं पाए, उसी तरह इन काले अंग्रेज़ों का गुनाह भी जनता की निगाहों से छिप नहीं सका है।
अंग्रेज़ों के पिट्ठू इन संघियों का क्रान्तिकारियों और उनकी विचारधारा से हमेशा बैर रहा है और इनकी नफ़रत सामने आ ही जाती है।
इस शर्मनाक हरकत का पुरज़ोर विरोध होना चाहिए और प्रशासन को पहले से भी बेहतर और बड़ी प्रतिमाएँ उसी स्थान पर लगाने के लिए जल्द से जल्द मजबूर किया जाना चाहिए।
अशफ़ाक़-बिस्मिल साथ चलेंगे!
हम नहीं बँटेंगे, मिलके लड़ेंगे!!

 

मज़दूर बिगुल, मार्च 2026

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन