भाजपा और आरएसएस के झूठे प्रचार से सावधान!!
‘ऑपइण्डिया’ ने मज़दूर बिगुल के ख़िलाफ़ एक झूठा प्रचार करते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसमें ‘ऑपइण्डिया’ यह दावा कर रहा है कि मज़दूर बिगुल ने हिंसा करवायी या हिंसा करने के लिए कहा। ‘ऑपइण्डिया’ के ग़लत इरादे से किये गये इस झूठे प्रचार के ख़िलाफ़ मज़दूर बिगुल ने उन्हें एक क़ानूनी नोटिस भेजा है और आगे की सख़्त क़ानूनी कार्यवाई कर रहा है।
हम फ़िर याद दिला देना चाहते हैं कि मज़दूर बिगुल, मज़दूर आन्दोलन में लगातार शान्तिपूर्ण व अनुशासित तरीक़े से आन्दोलन करने और धरना प्रदर्शन चलाने की अपील करता रहा है। इस बात की पुष्टि आप मज़दूर बिगुल के पेज से डाली गयी पीछे की तमाम पोस्ट से कर सकते हैं। मज़दूर बिगुल हमेशा ही इस बात की हिमायत करता रहा है कि किसी भी क़ीमत पर क़ानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी क़ीमत पर कोई अराजकता नहीं फैलायी जानी चाहिए और ऐसे अवांछनीय और उकसावा करने वाले तत्वों को बाहर करना चाहिए।
इसलिए मज़दूर बिगुल के ख़िलाफ़ यह जो झूठा प्रचार ‘ऑपइण्डिया’ ने किया है इसकी हम कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं और इसके ख़िलाफ़ हम उचित क़ानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।






















Recent Comments