आज बिगुल मज़दूर दस्ता, उत्तराखण्ड द्वारा हरिद्वार के विभिन्न बैंकों में कर्मचारियों के बीच और शाम को भेल की कॉलोनी में मज़दूर विरोधी ‘चार लेबर कोड’ के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान चलाया गया व पर्चा वितरण किया गया। मज़दूरों-कर्मचारियों से ट्रेड यूनियनों की तरफ से घोषित कल 12 फ़रवरी की एक दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनाते हुए अनिश्चितकालीन आम हड़ताल की ओर आगे बढ़ने की अपील की गई। उनसे कहा गया कि इस बार ‘चार लेबर कोड’ को रद्द कराने से अगर हम चूक जाते हैं तो भविष्य कभी भी हमें माफ़ नहीं करेगा। अभी तक हासिल किये गये सारे हक़-अधिकार हमसे छिन जायेंगे। ‘चार लेबर कोड’ मोदी सरकार द्वारा मज़दूरों-कर्मचारियों के ऊपर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है। इसे मज़दूरों-कर्मचारियों की व्यापक वर्गीय एकजुटता से ही रोका जा सकता है।