बिगुल मज़दूर दस्ता के सदस्यों द्वारा करावल नगर (दिल्ली) के मुकुंद विहार इलाक़े में बिगुल अभियान चलाया गया
बिगुल मज़दूर दस्ता के सदस्यों द्वारा करावल नगर (दिल्ली) के मुकुंद विहार इलाक़े में बिगुल अभियान चलाया गया। बीते दिनों करावल नगर (दिल्ली) के मुकुंद विहार इलाक़े में बिगुल मज़दूर दस्ता के सदस्यों द्वारा मज़दूर बिगुल अख़बार का प्रचार अभियान चलाया गया। बिगुल के साथियो ने जनता को बताया कि मुख्यधारा की मीडिया फासीवादी मोदी सरकार की चाटुकारिता में लगी हुई है और मोदी सरकार के हर जनविरोधी फैसले पर लीपा-पोती करने का कार्य कर रही है। यह मीडिया बेरोज़गारी, महंगाई, परीक्षाओं में होती निरंतर धांधली जैसे ज़रूरी मुद्दों पर चुप्पी साधी रहती है। ऐसे में जनता के बीच वैकल्पिक मीडिया खड़ा करने की ज़रूरत है, जो किसी पूँजीपति, कॉरपोरेट, धन्नासेठ के दम पर नहीं बल्कि मज़दूरों-मेहनतकशों की सामूहिक ताकत के दम पर चले। बिगुल मज़दूर दस्ता जनता के वैकल्पिक मीडिया के लिए कई सालों से प्रयासरत है। मुकुंद विहार एक निम्न-मध्यवर्गीय इलाका है जहाँ के लोग महंगाई, ख़राब होती स्वास्थ्य व्यवस्था, अशिक्षा से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहें हैं। वे भी मानते हैं कि आज के समय में कोई अख़बार या टीवी चैनल उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी समस्याओं के बारे में नहीं बताता है व केवल धार्मिक बहसों में दर्शकों को उलझाए रखने का काम करता है। बिगुल मज़दूर दस्ता के साथियों ने इस फासीवादी दौर में मीडिया की भूमिका के बारे में लोगों को अवगत कराया और साथ ही एक वैकल्पिक, स्वतंत्र मीडिया की अहमियत के बारे में बताया। लोगों ने हम से बिगुल अख़बार की कई प्रतियाँ लीं और हमारी बातों से सहमति जताई। अभियान में ऐसे कई लोग मिले जो हमारे वैकल्पिक मीडिया अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए इच्छुक हैं।













Recent Comments