26 फ़रवरी को गुड़गाँव (हरियाणा) के सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में मज़दूर बिगुल अख़बार का वितरण अभियान चलाया गया। सुबह के समय इस इलाक़े में गारमेंट व एक्सपोर्ट सेक्टर के अधिकतर मज़दूर काम पर जाते हैं। बिगुल मज़दूर दस्ता के साथियों ने बात रखते हुए मज़दूर बिगुल को पढ़ने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। मज़दूर बिगुल एक स्वतन्त्र क्रान्तिकारी मज़दूर अख़बार है, जो हर जागरूक मज़दूर के लिए आवश्यक है। इसका उद्देश्य बढ़ती बेरोज़गारी, महँगाई, ठेका प्रथा, श्रमिक अधिकारों पर हमलों तथा आमजन के साथ हो रहे अन्याय, भेदभाव और उत्पीड़न के बुनियादी कारणों को उजागर करना है। इन सभी समस्याओं की जड़ में मौजूद लूट-शोषण और दमन पर टिकी पूँजीवादी व्यवस्था का हर स्तर पर भण्डाफोड़ करना इसका लक्ष्य है। यह मज़दूरों और मेहनतकश अवाम को उनकी माँगों के इर्द-गिर्द एकजुट होकर संघर्ष करने का रास्ता दिखाता है। साथ ही उनकी राजनीतिक वर्गीय चेतना को विकसित करते हुए उन्हें गोलबन्द करता है। मज़दूर बिगुल मज़दूरों के हर संघर्ष में साथ देता है। साथ ही, वैकल्पिक रूप में लूट-शोषण रहित समाजवादी व्यवस्था की स्थापना का रास्ता भी प्रस्तुत करता है।
मज़दूरों-मेहनतकशों ने रुककर बात सुनी, बिगुल अख़बार लिया और आगे मिलने के लिए सम्पर्क भी दिये।













Recent Comments