तेलंगाना के पटानचेरु में केमिकल फ़ैक्ट्री हादसे पर जीडीमेटला औद्योगिक क्षेत्र में पर्चा वितरण

बिगुल मज़दूर दस्ता ने 29 जुलाई को हैदराबाद के जीडीमेटला औद्योगिक क्षेत्र में पटानचेरु की केमिकल फ़ैक्ट्री हादसे पर पर्चा वितरण किया। जीडीमेटला औद्योगिक क्षेत्र के शापूर निकास के पास, बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ताओं ने फ़ैक्ट्री से लौट रहे मज़दूरों के बीच अपनी बात करते हुए पर्चे बाँटे।

इस हादसे पर बात रखते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि सिगाची फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग में 100 से अधिक मज़दूरों की मौत हुई। यह कोई पहला हादसा नहीं था। पिछले 2-3 वर्षों के दौरान तेलंगाना के औद्योगिक क्षेत्रों में 600 से अधिक भीषण अग्निकांड दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश जीडीमेटला, आईडीए बोलारम, पाशमायारम, पटंचेरु और संगारेड्डी जैसे क्षेत्रों में हुए। इन हादसों में हज़ारों मज़दूरों ने अपनी जान गंवाई है।

इन घटनाओं का मुख्य कारण मालिकों और मैनेजमेंट की लापरवाही है। फ़ैक्ट्रियों में पुरानी मशीनों से काम कराया जाता है और सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम नहीं किए जाते। मुनाफ़े की हवस के चलते न तो मशीनों की मरम्मत पर, न ही मज़दूरों की सुरक्षा पर पैसे ख़र्च किए जाते हैं। सरकार और मालिकों की मिलीभगत के कारण इन कंपनियों का समय पर निरीक्षण भी नहीं होता। ज़ाहिर है, यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि मुनाफ़े की हवस में की गई हत्या है।

इन परिस्थितियों में बिगुल मज़दूर दस्ता के कार्यकर्ताओं ने मज़दूरों से संगठित होकर अपनी सुरक्षा और तमाम हकों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। बातचीत के दौरान केमिकल कंपनियों के कुछ मज़दूरों ने अपने कार्यस्थल की जोखिम भरी परिस्थितियों के बारे में बताया। ज्‍़यादातर मज़दूरों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और पर्चे लिए।

आने वाले दिनों में बिगुल मज़दूर दस्ता, जीडीमेटला के रिहायशी इलाक़ों में मज़दूरों से सम्पर्क करेगा। मज़दूरों को फ़ैक्ट्री स्थल पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम के लिए और अपने हक़ों की लड़ाई के लिए एकजुट होने का आह्वान करेगा।

 

 

‘मज़दूर बिगुल’ की सदस्‍यता लें!

 

वार्षिक सदस्यता - 125 रुपये

पाँच वर्ष की सदस्यता - 625 रुपये

आजीवन सदस्यता - 3000 रुपये

   
ऑनलाइन भुगतान के अतिरिक्‍त आप सदस्‍यता राशि मनीआर्डर से भी भेज सकते हैं या सीधे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। मनीऑर्डर के लिए पताः मज़दूर बिगुल, द्वारा जनचेतना, डी-68, निरालानगर, लखनऊ-226020 बैंक खाते का विवरणः Mazdoor Bigul खाता संख्याः 0762002109003787, IFSC: PUNB0185400 पंजाब नेशनल बैंक, निशातगंज शाखा, लखनऊ

आर्थिक सहयोग भी करें!

 
प्रिय पाठको, आपको बताने की ज़रूरत नहीं है कि ‘मज़दूर बिगुल’ लगातार आर्थिक समस्या के बीच ही निकालना होता है और इसे जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की ज़रूरत है। अगर आपको इस अख़बार का प्रकाशन ज़रूरी लगता है तो हम आपसे अपील करेंगे कि आप नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करके सदस्‍यता के अतिरिक्‍त आर्थिक सहयोग भी करें।
     

Lenin 1बुर्जुआ अख़बार पूँजी की विशाल राशियों के दम पर चलते हैं। मज़दूरों के अख़बार ख़ुद मज़दूरों द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे से चलते हैं।

मज़दूरों के महान नेता लेनिन